लोहरदगा में पति ने साथियों संग मिलकर पत्नी और साले की ले ली जान, इलाके में सनसनी

लोहरदगा की नेहा कुमारी और उनके भाई अरुण की हत्या से सनसनी, पति संजीत प्रमाणिक और उसके साथियों पर अपहरण के बाद निर्मम हत्या का आरोप लगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के चट्टी बड़ागाई निवासी नेहा कुमारी और उनके भाई अरुण की हत्या कर दी गई। आरोप है कि गुमला जिले के करंज थाना क्षेत्र के दूधिया गांव निवासी संजीत प्रमाणिक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ वर्षों से विवाद चल रहा था। पत्नी अपने पुत्र से मिलने के लिए कल शाम पति के गांव गई थी। परिजनों का आरोप है कि वहीं से नेहा के पति और उसके लगभग आधा दर्जन अज्ञात दोस्तों ने नेहा कुमारी और उनके भाई अरुण को अगवा कर लिया। इसके बाद दोनों को जबरन गाड़ी में बैठाकर खूंटी थाना क्षेत्र में ले जाया गया।

हत्या कैसे हुई

परिजनों के अनुसार देर रात दोनों की पत्थर और धारदार हथियार से मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा और डर दोनों है। परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।