तेलंगाना में छह लोगों की हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 12 टीम बनाईं

तेलंगाना में छह लोगों की हत्या के आरोपी पी. राजकुमार की तलाश जारी है। पुलिस ने 12 टीमें गठित कर सीसीटीवी, कॉल डेटा और अन्य सुरागों के आधार पर अभियान तेज किया।

Razi Ahmad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hyderabad Crime : तेलंगाना पुलिस ने रंगारेड्डी जिले में छह लोगों की हत्या करने के आरोपी को पकड़ने के लिए 12 टीम गठित की हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

किसान और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) मामले में आरोपी पी. राजकुमार (35) ने शुक्रवार रात अपनी पत्नी, दो बच्चों, और उसके खिलाफ शिकायत दायर करने वाले एक परिवार के तीन सदस्यों समेत कुल छह लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी थी।

फ्यूचर सिटी पुलिस आयुक्त तरुण जोशी ने को बताया कि आरोपी के दोस्तों और रिश्तेदारों समेत विभिन्न लोगों से अब तक जुटाई गईं जानकारियों और सुरागों के आधार पर पुलिस विभिन्न स्थानों पर आरोपी की तलाश कर रही है।

उन्होंने कहा, “पुलिस ने 12 टीम बनाई हैं और आरोपी का पता लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया है।”

जांचकर्ताओं ने आरोपी के कॉल डेटा, सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की और उस कार का पता लगाया जो आरोपी ने “हत्याएं करने” से एक दिन पहले किराए पर ली थी।

पुलिस ने कहा कि राजकुमार ने अपनी पत्नी के फोन से ऑनलाइन भुगतान करके एक ट्रांसपोर्टर से कार किराए पर ली थी।

पुलिस के अनुसार, ईंधन खत्म होने के बाद आरोपी नंदीगाम थानाक्षेत्र के अंतर्गत रेलवे पटरी के निकट कार छोड़कर चला गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस हैदराबाद और अन्य स्थानों पर उसकी तलाश कर रही है, इसके अलावा आंध्र प्रदेश के श्रीसैलम में भी उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि आरोपी की तस्वीरें जारी कर दी गई हैं और उसे पकड़ने में मदद के लिए सही जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए दो लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।

जोशी ने कहा, “टीम सुनसान इलाकों में उसकी तलाश कर रही हैं। इसके अलावा पुलिस दलों ने रेलवे ट्रैक की भी जांच की है, क्योंकि उसने अपने पिता से कहा था कि वह आत्महत्या कर लेगा। लेकिन वहां कोई शव नहीं मिला। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।”

नाबालिग लड़की का पीछा करने और परेशान करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ इस साल मई में पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। हाल ही में उसे इस मामले में अग्रिम जमानत मिल गई थी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।