रांची रेल मंडल से दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन, देखें शेड्यूल 

श्रावणी मेला 2026 में कांवरियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल से भागलपुर के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेलवे ने पूरा शेड्यूल और समय-सारिणी जारी की।

Razi Ahmad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : श्रावणी मेला के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि यात्रियों और कांवरियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल से दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। जिसका शेड्यूल रेलवे ने जारी कर दिया है।

ट्रेन संख्या 08690/08689 रांची भागलपुर रांची वाया राजाबेड़ा द्वि -साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 08690 रांची भागलपुर (वाया राजाबेड़ा) द्वि – साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 26/07/2026 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 09/09/2026 तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को रांची से प्रस्थान करेगी तथा मुरी, बोकारो स्टील सिटी, हजारीबाग रोड, कोडरमा, किउल, सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर जाएगी (कुल 14 ट्रिप)।

इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 17:40 बजे, मुरी आगमन 19:00 बजे प्रस्थान 19:02 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 20:25 बजे प्रस्थान 20:30 बजे, हजारीबाग रोड आगमन 22:13 बजे प्रस्थान 22:15 बजे, कोडरमा आगमन 22:45 बजे प्रस्थान 22:47 बजे, नवादा आगमन 01:28 बजे प्रस्थान 01:30 बजे, किउल आगमन 03:25 बजे प्रस्थान 03:30 बजे, सुल्तानगंज आगमन 05:25 बजे प्रस्थान 05:30 बजे एवं भागलपुर आगमन 06:30 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08689 भागलपुर रांची (वाया राजाबेड़ा) द्वि – साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 27/07/2026 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 10/09/2026 तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को भागलपुर से प्रस्थान करेगी तथा सुल्तानगंज, किउल, कोडरमा, हजारीबाग रोड, बोकारो स्टील सिटी, मूरी होते हुए रांची आएगी (कुल 14 ट्रिप)।

इस ट्रेन का भागलपुर प्रस्थान 09:10 बजे, सुल्तानगंज आगमन 09:35 बजे प्रस्थान 09:40 बजे, किउल आगमन 11:40 बजे प्रस्थान 11:45 बजे, नवादा आगमन 13:06 बजे प्रस्थान 13:08 बजे, कोडरमा आगमन 15:40 बजे प्रस्थान 15:42 बजे, हजारीबाग रोड आगमन 16:10 बजे प्रस्थान 16:12 बजे, बोकारो स्टील सिटी, आगमन 19:35 बजे प्रस्थान 19:40 बजे, मूरी आगमन 20:38 बजे प्रस्थान 20:40 बजे एवं रांची आगमन 22:20 बजे होगा।

इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 06 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 07 कोच एवं वातानुकूलित 3- टियर का 01 कोच, कुल 16 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 08646/08645 रांची भागलपुर रांची वाया बरकाकाना द्वि -साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 08646 रांची भागलपुर (वाया बरकाकाना) द्वि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 27/07/2026 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 11/09/2026 तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को रांची से प्रस्थान करेगी तथा बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, किउल, सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर जाएगी (कुल 14 ट्रिप)।

इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 17:30 बजे, बरकाकाना आगमन 19:10 बजे प्रस्थान 19:15 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 20:22 बजे प्रस्थान 20:24 बजे, कोडरमा आगमन 22:40 बजे प्रस्थान 22:45 बजे, किउल आगमन 03:25 बजे प्रस्थान 03:30 बजे, सुल्तानगंज आगमन 05:25 बजे प्रस्थान 05:30 बजे एवं भागलपुर आगमन 06:30 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08645 भागलपुर रांची (वाया बरकाकाना) द्वि – साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28/07/2026 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 12/09/2026 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को भागलपुर से प्रस्थान करेगी तथा सुल्तानगंज, किउल, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना होते हुए रांची आएगी (कुल 14 ट्रिप)। इ

स ट्रेन का भागलपुर प्रस्थान 09:10 बजे, सुल्तानगंज आगमन 09:35 बजे प्रस्थान 09:40 बजे, किउल आगमन 11:40 बजे प्रस्थान 11:45 बजे, कोडरमा आगमन 15:40 बजे प्रस्थान 15:45 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 17:38 बजे प्रस्थान 17:40 बजे, बरकाकाना आगमन 19:10 बजे प्रस्थान 19:15 बजे एवं रांची आगमन 21:40 बजे होगा।

इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 04 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 13 कोच एवं वातानुकूलित 3- टियर का 01 कोच, कुल 20 कोच होंगे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।