रांची में सनसनीखेज वारदात: नौकरी छोड़ने की बात पर मालिक ने चालक पर डाला पेट्रोल, लगाई आग

रांची के कांटाटोली में ऑटो चलाने से मना करने पर चालक समीर उर्फ सोनू पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप। गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के कांटाटोली स्थित यूनियन बैंक के पास दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ऑटो चलाने से इनकार करने पर चालक समीर उर्फ सोनू पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

जानिए क्या है पूरा मामला

बताया जाता है कि समीर पिछले 10 साल से नामकुम के मो असलम का ऑटो चला रहा था। 11 जुलाई को उसने असलम से आगे से गाड़ी नहीं चलाने की बात कही, जिससे असलम गुस्से में आ गया और उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि करीब शाम 5:30 बजे कांटाटोली के यूनियन बैंक के पास असलम के बेटे मो रूमन और सिंटू मिस्त्री ने समीर पर पेट्रोल डालकर माचिस मार दी। इस हमले में समीर की दोनों कलाई, बांह, छाती और पेट बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद लोअर बाजार पुलिस ने समीर को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया। इस मामले में पीड़ित के भाई मो आरिफ उर्फ गुड्डू ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।