गिरिडीह में लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : नवडीहा लूटकांड मामले में पुलिस ने एक अपराधी को लूटी मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। जमुआ अंचल पुलिस निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि जमुआ-नवडीहा पुलिस ने लूटकांड के आरोपित जमुआ के पिंडराबाद निवासी शंकर राम उर्फ भोला राम को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित युवक को उसके गांव से ही गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तार युवक से कड़ी पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि 15 फरवरी को नवडीहा ओपी क्षेत्र के सियांटांड-सोनारडीह के बीच पचंबा थाना के बकोइया, रानीखावा निवासी हरिलाल वर्मा से आरोपी शंकर राम अपने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर पिस्टल के बल पर लूट को अंजाम दिया था।

एक अन्य सहयोगी की तलाश अभी जारी है। ये दोनों आरोपीओं का सड़क लूट काडे का इतिहास रहा है।

जमुआ अंचल पुलिस निरीक्षक ने बताया कि ये दोनों कई कांडों में पहले से हीं अभियुक्त रहे हैं।

दोनों की जमानत तीन माह पहले हीं हुआ है।

Share This Article