
रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य हेतु रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। ऐसे में रांची रेल मंडल से परिचालित कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। जिसका शेड्यूल रेलवे ने जारी कर दिया है।
- ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 30/07/2026 एवं 31/07/2026 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 1 घंटा विलंब से खड़गपुर स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
- ट्रेन संख्या 18036 हटिया खड़गपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28/07/2026 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 1 घंटा विलंब से हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
- ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 30/07/2026 एवं 02/08/2026 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 1 घंटा विलंब से टाटानगर स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

