महुआडांड़ में 11 एवं 18 अगस्त को लगेगा विशेष राजस्व शिविर: हल्कावार होगा काम, प्रखण्ड परिसर में मिलेगा दाखिल-खारिज और शुद्धि पत्र का समाधान

महुआडांड़ प्रखंड परिसर में 11 और 18 अगस्त को विशेष राजस्व शिविर लगेगा। दाखिल-खारिज, शुद्धि पत्र, नामांतरण और अन्य भूमि संबंधी मामलों का त्वरित समाधान किया जाएगा।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mahuadanr News : महुआडांड़ जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निपटारे और राजस्व कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए जिला प्रशासन ने महुआडांड़ प्रखण्ड में विशेष राजस्व शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। समाहरणालय लातेहार, राजस्व शाखा के अपर समाहर्ता द्वारा निर्गत पत्रांक 2632/रा0 दिनांक 23.07.2026 के तहत यह शिविर महुआडांड़ प्रखण्ड परिसर में लगेगा।

झारखंड सरकार के राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव के साथ 15.07.2026 को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में दाखिल-खारिज के लंबित मामलों पर नाराजगी व्यक्त की गई थी। इसी के आलोक में राज्य भर में अंचलवार राजस्व शिविर लगाने का निर्देश दिया गया है।

तिथिवार और हल्कावार पूरा कार्यक्रम

महुआडांड़ अंचल के सभी 8 हल्कों के लिए अलग-अलग तिथि तय की गई है। अंचल अधिकारी संतोष बैठा की देखरेख में अंचल निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर की पूरी टीम शिविर में मौजूद रहेगी।

11.08.2026 को हल्का संख्या 01, 02, 03 एवं 04 के अंतर्गत आने वाले मौजा और गांव के लोगों का कार्य किया जाएगा। 18.08.2026 को हल्का संख्या 05, 06, 07 एवं 08 के लोगों के लिए शिविर आयोजित होगा। दोनों दिन शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है और स्थान महुआडांड़ प्रखण्ड परिसर रहेगा।

शिविर में मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं

1. नए दाखिल-खारिज आवेदन: उत्तराधिकार और आपसी बंटवारे से जुड़े आवेदन शिविर स्थल पर ही स्वीकार किए जाएंगे।

2. शुद्धि पत्र का वितरण: पहले से निष्पादित दाखिल-खारिज मामलों का शुद्धि पत्र मौके पर ही निर्गत किया जाएगा।

3. ऑन-स्पॉट समस्या समाधान: जमीन मापी, लगान रसीद कटवाने, नामांतरण और अन्य राजस्व संबंधी शिकायतों का त्वरित निपटारा किया जाएगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।