झारखंड के मेडिकल कॉलेजों की रैंकिंग जारी, देवघर एम्स राज्य में अव्वल, जमशेदपुर के एमजीएम ने रिम्स को पछाड़ा

IIRF-2026 मेडिकल रैंकिंग में जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने रिम्स रांची को पछाड़ा। देवघर एम्स राज्य में पहले स्थान पर रहा, जबकि धनबाद मेडिकल कॉलेज 102वें स्थान पर रहा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारतीय संस्थागत रैंकिंग ढांचा (आईआईआरएफ)-2026 की मेडिकल कॉलेजों की ताजा सूची के अनुसार जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने राजधानी रांची के रिम्स को पछाड़कर बेहतर प्रदर्शन किया है। देश के 144 मेडिकल कॉलेजों की इस राष्ट्रीय रैंकिंग में एमजीएम को 73वां स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि रिम्स 79वें स्थान पर खिसक गया है। जिससे एमजीएम ने रिम्स को छह पायदान पीछे छोड़ दिया है। वहीं राज्य भर में देवघर एम्स ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देश में 31वीं रैंक हासिल की है और झारखंड में पहला स्थान प्राप्त किया है। धनबाद का शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल 102वें स्थान पर रहा।

रैंकिंग के आंकड़ों में पढ़ाई की व्यवस्था, शोध कार्य, चिकित्सा ढांचा, सामाजिक समावेश और भविष्य की तैयारियों जैसे विभिन्न मानकों का आकलन किया गया था। इसमें एमजीएम को कुल 850.21 भारित सूचकांक अंक मिले, जिसमें शिक्षण एवं सीखने के संसाधन में 144.07, शोध परिणाम में 144.67 और आधुनिक चिकित्सा ढांचे के लिए 143.33 अंक प्राप्त हुए। राज्य के सबसे प्रमुख और प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान माने जाने वाले रिम्स के पिछड़ने से प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं सुविधाओं की गुणवत्ता पर एक नई बहस छिड़ गई है।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.