‘बेहद पीड़ादायक’: राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहार भगदड़ में लोगों की मौत पर शोक जताया

लखीसराय में अशोक धाम मंदिर के पास भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत और 14 घायल हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को बिहार में भगदड़ में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को बिहार के लखीसराय जिले में अशोक धाम मंदिर के पास मची भगदड़ में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बिहार के लखीसराय जिले में भगदड़ की घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।