मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर की चादरपोशी, राज्य की खुशहाली की मांगी दुआ

रिसालदार बाबा के 219वें उर्स में पहुंचे हेमंत सोरेन, राज्य की खुशहाली और अमन-चैन की मांगी दुआ

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परंपरा के अनुरूप मजार पर चादरपोशी की तथा राज्य की सुख-समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। उन्होंने उर्स के पाक मौके पर राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने राज्य में आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव एवं एकजुटता की भावना के और अधिक मजबूत होने की दुआ की। उन्होंने उर्स में शामिल सभी अकीदतमंदों एवं राज्यवासियों को उर्स की शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।