अमेरिका के भी राष्ट्रपति बन सकते हैं मुख्यमंत्री विजय: अन्नाद्रमुक प्रमुख पलानीस्वामी का तंज

अन्नाद्रमुक प्रमुख ईके पलानीस्वामी ने मुख्यमंत्री विजय पर तंज कसते हुए कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं और सरकार चलाने के तरीकों पर सवाल उठाए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Edappadi K Palaniswami: अन्नाद्रमुक के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की ओर से बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियानों और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के निजी विमान से हवाई यात्राएं करने की प्रवृत्ति पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री तो अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं।

एक संवाददाता के इस सवाल पर कि टीवीके समर्थक मुख्यमंत्री विजय को भविष्य के प्रधानमंत्री के तौर पर देख रहे हैं, पलानीस्वामी ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘वह तो अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं। इसमें कुछ गलत नहीं है, यह उनकी इच्छा है।’’

हालांकि, राज्य सरकार के सोशल मीडिया पर निर्भर रहने की बात को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘वे यहां ‘रील’ डालकर सरकार चला रहे हैं लेकिन वहां ऐसे नहीं चलेगा।’’

उन्होंने मुख्यमंत्री विजय को ‘‘खर्चीला मुख्यमंत्री’’ भी बताया और मौजूदा सरकार के खर्च की तुलना पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के समय के खर्च से की।

पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘अम्मा के कार्यकाल में खर्च में कटौती करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाता था।’’

उन्होंने विजय की इस बात पर तंज कसा कि वह खुद को एक साधारण किसान की तरह पेश करते हैं, जबकि खुद इतनी महंगी यात्राएं करते हैं।

अन्नाद्रमुक नेता ने मुख्यमंत्री पर यह आरोप भी लगाया कि वह बिना किसी वित्तीय समर्थन के नियम 110 के तहत ‘‘बिना सोचे-समझे योजनाएं’’ घोषित कर रहे हैं।

उन्होंने आगाह किया कि अगर राज्य इसी दर से कर्ज लेता रहा, तो उसका कर्ज बढ़कर 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।