Liquor Seized: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मुरला पहाड़, हेहल में पुलिस किंगफिशर, Tuborg, गॉडफादर और अल्ट्रामैक्स बीयर के अलावा RS, B- सुखदेवनगर थाना पुलिस के अधिकारी, महिला पुलिसकर्मी और सशस्त ने एक दुकान पर छापेमारी कर अलग-अलग कंपनियों की कुल 114 बोतल और केन विदेशी शराब व बीयर बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर को वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि मुरला पहाड़ हेहल के पास स्थित एक दुकान में अवैध रूप से शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है।
सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसके बाद अमन स्टोर में छापेमारी की गई।
तलाशी के दौरान पुलिस को किंगफिशर, Tuborg, गॉडफादर और अल्ट्रामैक्स बीयर के अलावा RS, B-7, I-CONIQ, RC, McDowell और Magic Moment समेत अलग-अलग ब्रांड की शराब मिली।
पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर सील कर दिया। वहीं, दुकान की संचालिका पूर्णिमा कुमारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
छापेमारी में सुखदेवनगर थाना पुलिस के अधिकारी, महिला पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
पुलिस अब मामले में अवैध शराब के भंडारण और बिक्री से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

