जमशेदपुर बैंक में दिनदहाड़े हुई लूट की जांच के लिए एसआईटी गठित

जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में दिनदहाड़े 43 लाख रुपये नकद और सोने की लूट हुई। पुलिस ने जांच के लिए 20 सदस्यीय एसआईटी गठित की है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जमशेदपुर में एक राष्ट्रीयकृत बैंक में दिनदहाड़े हुई लूट की जांच के लिए 20 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में केनरा बैंक की गोलमुरी शाखा से बंदूक दिखा कर 43 लाख रुपये की नकदी और सोना लूट लिया गया।

उन्होंने बताया कि रेनकोट पहने पांच युवक बैंक में घुसे और कर्मचारियों तथा ग्राहकों को बंधक बनाने के बाद नकदी और सोना लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने कहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे दो मोटरसाइकिलों से फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शुभम कुमार खंडेलवाल ने कहा, “हमने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है और लुटेरों के बारे में कुछ सुराग जुटाए हैं।” खंडेलवाल पुलिस अधीक्षक (शहर) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं और एसआईटी का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लुटेरों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है और आसपास के पुलिस थानों को भी सतर्क कर दिया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।