मध्यप्रदेश : संपत्ति से बेदखल किए जाने पर बुजुर्ग पिता की हत्या करने के आरोप में बेटा गिरफ्तार

इंदौर में संपत्ति विवाद के बाद 72 वर्षीय वलीउल्लाह की मौत के मामले में पुलिस ने उनके 42 वर्षीय बेटे हिदायतुल्लाह को गिरफ्तार किया। जांच जारी है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इंदौर (मध्यप्रदेश): इंदौर में संपत्ति से बेदखल किए जाने को लेकर हुए विवाद के बाद 72 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके बेटे को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि लकवे से पीड़ित वलीउल्लाह (72) ने अपने इकलौते बेटे हिदायतुल्लाह (42) को संपत्ति से बेदखल कर दिया था जिससे वह नाराज था।

दंडोतिया के मुताबिक 29 सितंबर को पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ और हिदायतुल्लाह ने अपने पिता का दुपट्टे से गला कसते हुए उन्हें बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि वलीउल्लाह को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। दंडोतिया ने बताया कि मामले की जांच और वलीउल्लाह के परिजनों के बयानों के आधार पर हत्या के आरोप में उनके बेटे हिदायतुल्लाह को गिरफ्तार किया गया।

सदर बाजार थाना प्रभारी पीएल शर्मा के मुताबिक आरोपी की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने ससुर की पिटाई की। बाद में खुद हिदायतुल्लाह ने भी थाने आकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि पिता-पुत्र के संबंध पहले से अच्छे नहीं थे और संपत्ति से बेदखल किए जाने के बाद आरोपी नाराज था। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।