56 घंटे से बेईमानी की कोशिश कर रहा है चुनाव आयोग : तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर 56 घंटे से दरभंगा स्नातक चुनाव में बेईमानी और बीजेपी को जिताने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा है कि दरभंगा स्नातक की 27 अक्टूबर से मतगणना हो रही है। 29 अक्टूबर खत्म होने को है। 10 प्रतिशत मत अवैध घोषित करने के बावजूद राजद दरभंगा स्नातक से जीत रही है लेकिन चुनाव आयोग मतगणना में जबरन बीजेपी की जीत खोज रहा है परंतु हम ऐसा होने नहीं देंगे।

राजद कार्यकर्ता मजबूती से काउंटिंग सेंटर पर है। बीते 56 घंटे से चुनाव आयोग बेईमानी की कोशिश कर रहा है लेकिन ऐसा हरगिज़ नहीं होने दिया जाएगा। लोकतंत्र बचाने के लिए जनता अब आर-पार करने के मूड में है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।