पटना : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शुक्रवार को अपने आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने हरेक समस्या के निवारण का प्रयास किया। वहीं, संबंधित अधिकारियों को निदेशित भी किया। पप्पू यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक है और जनता की समस्याएं दूर करना उनकी प्राथमिकता है।



