केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पहुंचे जमशेदपुर, निर्भय सिंह को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जमशेदपुर पहुंचे और निर्भय सिंह को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जमशेदपुर महानगर के पूर्व भाजपाध्यक्ष और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के छोटे भाई निर्भय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। संजय सेठ ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार को दुःख सहने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें। इस अवसर पर विनय महतो धीरज, छवि बिरमानी, ललित केजरीवाल, हरेलाल महतो, भूषण मुर्मू, कुलवंत सिंह बंटी, रविशंकर मौर्य और मनोज चौधरी उपस्थित रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।