रांची : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमिटी का सदस्य बनाया गया है। मणिपुर के लिए गठित तीन सदस्यीय कमिटी में बीएम संदीप को चेयरमैन बनाया गया है। वहीं लोकसभा सांसद हिबी इडन और राजेश ठाकुर को सदस्य के रुप में शामिल किया गया है। यह कमिटी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों के चयन में अहम भूमिका निभायेगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 16 नवंबर को कमेटियों के गठन की घोषणा की। पार्टी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर के लिए स्क्रीनिंग कमिटियों की घोषणा की है।



