भाजपा ने खूंटी में शुरू किया कोविड वैक्सीनेशन के लिए जागरूकता अभियान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन के लिए लोगों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

सोमवार को जागरूकता अभियान का शुभारंभ तोरपा मंडल में किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है।

इसलिए हमें पूरी सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को सरकार के दिशा निर्देशों को मानना चाहिए।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जोनिक गुड़िया ने कहा कि दूसरे राज्यों में कोरोना का दूसरादौर फिर शुरू हो गया है। इसलिए हमें विशेष सावधान रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सभी को कोरोना का टीका लेना चाहिए। यह पूरी तरह सुरक्षित है।

मौके पर जिला प्रशिक्षण प्रभारी संतोष जायसवाल, वरिष्ठ नेता विनोद भगत, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नीरज पाढ़ी, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी सुबोध जायसवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article