पटना : मोकामा के विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने खास अंदाज और लग्जरी शौक को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी चर्चा किसी राजनीतिक बयान या विवाद को लेकर नहीं, बल्कि उनके महंगे चश्मे की वजह से हो रही है। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश सनग्लासेस पहने नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अनंत सिंह के इस चश्मे की कीमत करीब 2 लाख 37 हजार रुपये है। वायरल तस्वीर में उनके चश्मे का फ्रेम रोज गोल्ड और लेंस ब्राउन रंग का दिखाई दे रहा है। इसका ब्रांड मेबैक बताया जा रहा है। खास बात यह है कि जब अनंत सिंह से उनके महंगे चश्मे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि वह खुद दुकान जाकर चश्मा नहीं खरीदते। उनके बच्चे और दोस्त ही उन्हें चश्मे गिफ्ट करते हैं।



