73 साल बाद मानगो थाना को मिलेगा अपना भवन, शनिवार से नए भवन में शुरू होगा संचालन

73 साल बाद मानगो थाना अपने नए भवन में शुरू करेगा कामकाज। जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित आधुनिक G+3 भवन से पुलिसकर्मियों और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: मानगो थाना अब 73 साल बाद अपने नए भवन में संचालित होगा। शनिवार से मानगो थाना का संचालन जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित नवनिर्मित भवन से शुरू किया जाएगा। नए थाना भवन के शुरू होने से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यस्थल और क्षेत्र के लोगों को पुलिस सेवाओं के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
मानगो थाना का नया भवन आधुनिक डिजाइन और सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है। थाना भवन करीब 2.5 एकड़ जमीन पर G+3 मॉडल में बनाया गया है। नए भवन में थाना संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं।
शनिवार से नए भवन में थाना का कामकाज शुरू होने के साथ ही मानगो थाना के संचालन को लेकर एक नया अध्याय शुरू होगा। 73 वर्षों बाद अपने भवन में थाना संचालन शुरू होना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

 

Also read:Ranchi News: पंडरा में 3 साल के मासूम को बहला कर ले गई महिला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Share This Article