पटना : राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने शुक्रवार को अपने पिता की तस्वीर और वीडियो साझा करते हुए उन्हें अपने जीवन की सबसे घनी और गहरी छांव बताया। रोहिणी ने कहा कि पापा मेरे जीवन की सबसे घनी और गहरी छांव हैं। यह बंधन शब्दों से परे है। पापा की ओर से कही गयी हर बात मेरे लिए आशीर्वाद और ईश्वरीय मंत्र हैl मेरी हर प्रार्थना में बस पापा की सेहत और उनकी मुस्कान की दुआ होती है। इस तस्वीर और वीडियो को देखकर लोग रोहिणी को सराह रहे हैं और लालू यादव की लंबी उम्र की दुआ कर रहे हैं। इस पोस्ट को 800 से ज्यादा लाइक्स और 60 से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं।



