Jharkhand News: क्या बंद हो जाएगी मंईयां सम्मान योजना? MMDR कानून से हर साल 13 हजार करोड़ का नुकसान

News Aroma Desk
3 Min Read
Jharkhand News: क्या बंद हो जाएगी मंईयां सम्मान योजना? MMDR कानून से हर साल 13 हजार करोड़ का नुकसान!
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: क्या केंद्र सरकार के एमएमडीआर संशोधन कानून का असर झारखंड के योजनाओं पर पड़ेगा? बता दें, झारखंड की खनिज संपदा से होने वाली कमाई पर अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं। झारखंड सरकार ने दावा है कि, इस कानून के लागू होने से झारखंड को प्रत्येक वर्ष 13 हजार करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान झेलना पड़ सकता है। इससे राज्य की कई कल्याणकारी योजनाओं के बजट पर भी असर पड़ने की संभावना जताई गई है। खासकर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर चर्चाएं तेज है। मालूम हो कि, इस योजना के तहत राज्य की करीब 50 लाख महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

क्यों हो सकता है 13 हजार करोड़ का नुकसान?

दरअसल, राज्य सरकार ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि MMDR संशोधन कानून की वजह से खनिज युक्त जमीन पर टैक्स, उपकर और सेस लगाने के राज्यों के अधिकार सीमित हो सकते हैं। सरकार का कहना है कि, इससे राज्य की कमाई का बड़ा स्रोत प्रभावित बो सकता है।

सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा के विशेष सत्र में इस कानून का विरोध किया। उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध है, लेकिन खनन का नुकसान स्थानीय लोगों को उठाना पड़ता है। आदिवासी और दूसरे प्रभावित समुदायों को विस्थापन, जमीन और पर्यावरण से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Read more- Ranchi News: स्कूल के पास से 8वीं की छात्रा युवक के साथ हुई लापता, तलाश में जुटी पुलिस

क्या बंद हो जाएगी मंईयां सम्मान योजना?

मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाते हैं। इस पर सालाना करीब 15 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। ऐसे में 13 हजार करोड़ रुपये के संभावित राजस्व नुकसान से सरकार के सामने आर्थिक चुनौती बढ़ सकती है।

हालांकि, अभी मंईयां सम्मान योजना बंद करने या उसकी राशि घटाने का कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है। मुफ्त बिजली, बिजली बिल माफी, सर्वजन पेंशन और अबुआ आवास जैसी योजनाओं के बजट पर भी दबाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Read more- Jharkhand News: CM हेमंत सोरेन का केंद्र पर हमला, बोले- झारखंड अपना अधिकार मांग रहा है, भीख नहीं

विधानसभा में पारित हुआ प्रस्ताव

विशेष सत्र में विधानसभा ने MMDR संशोधन कानून के विरोध में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग की है। अब सबकी नजर केंद्र के फैसले पर है। फिलहाल महिलाओं को मिलने वाली 2500 रुपये की सम्मान राशि जारी रहेगी या नहीं, इस पर किसी तरह की आधिकारिक रोक की घोषणा नहीं हुई है।

 

Share This Article