Patna News: बिहार में सुधा दूध एवं दुग्ध उत्पादों की कीमतों में एक दिसंबर 2026 से वृद्धि की घोषणा के बाद अखिल भारतीय किसान महासभा और भाकपा माले ने सुधा कंपनी के खिलाफ आंदोलन करने का ऐलान किया है।

समस्तीपुर ज़िले के भाकपा माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह और अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि सुधा कंपनी अपने हित में मनमाने तरीके से दूध की कीमत बढ़ा देती है, लेकिन दूध उत्पादक पशुपालकों के दूध की खरीद कीमत में उचित वृद्धि नहीं करती है। इससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
Read more- Ranchi News: रविवार को रांची के इन इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट
नेताद्वय ने प्रखंड के किसानों से इस पर चर्चा के बाद बताया कि पशुपालक को सुधा प्रति लीटर करीब 34 रूपये देती है जबकि सुधा ग्राहकों से कम से कम 58 रूपये वसूलती है, उसमें से भी आधी फैट निकालकर। यह सुधा की ग्राहकों के प्रति मनमानी के साथ ही पशुपालकों के साथ अन्याय है।


