धनबाद में दुपट्टे से लटकता मिला लापता व्यक्ति का शव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: जिले के महुदा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगड़ा बस्ती निवासी एक व्यक्ति का शव मंगलवार को गांव के ही जंगल में एक पलास के पेड़ से फंदे पर लटकता हुआ मिला।

वह चार दिन पूर्व घर से लापता था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

पुलिस के मुताबिक भीखू महतो (40) का शव लालबंगला के जंगल में दुपट्टे के फंदे पर लटकाता हुआ मिला।

उसके पुत्र मुकेश कुमार महतो ने दो दिन पूर्व महुदा थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।

मंगलवार सुबह गांव के लोग जंगल की और गए तो देखा कि पलास के पेड़ से उसका शव लटक रहा है।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के मुताबिक ज्यादा दिन लटके रहने के कारण शव से दुर्गंध आ रही थी।

लोग शव के पास तक जा नहीं पा रहे थे। उसके परिवार में पत्नी समेत दो पुत्र हैं। दोनों मजदूरी करते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article