बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: जिले में कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की उपस्थिति को प्रतिबंधित करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया है।

जारी निर्देश में देवघर जिले के स्थित सभी धार्मिक स्थल बाबा बैद्यनाथ मंदिर 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक आम श्रद्धालुओं के लिये बन्द रखने का आदेश दिया गया है।

बाबा मंदिर में पारम्परिक पूजा प्रातःकालीन एवं संध्याकालीन श्रृंगार पूजा मंदिर प्रभारी सीमित संख्या में तीर्थ पुरोहितों को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ अनुमति देंगे।

बाबा बैद्यनाथ मंदिर, देवघर में तीर्थ यात्रियों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से परिसर के पूर्वी, पश्चिमी एवं उत्तरी (सिंह द्वार) को बन्द करने का निर्णय किया गया है।

तीर्थ पूरोहितों ( पण्डा ) का प्रवेश मात्र प्रशासनिक भवन होकर शीघ्र दर्शनम् के लिए निर्धारित कोरिडोर से होकर होगा।

पारम्परिक पूजा एवं श्रृंगार पूजा के दौरान सीमित संख्या में पण्डा एवं पुजारी के प्रवेश की अनुमति होगी परन्तु उन्हें मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना अनिवार्य होगा।

Share This Article