Homeझारखंडचुनाव आयोग का आदेश, देवघर डीसी होंगी नैंसी सहाय, मंजूनाथ भजंत्री हटाए...

चुनाव आयोग का आदेश, देवघर डीसी होंगी नैंसी सहाय, मंजूनाथ भजंत्री हटाए गए

Published on

spot_img

रांची: भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी दो मई को मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना से पहले एक और बड़ा फैसला लेते हुए देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को पद से हटाने का आदेश दिया है।

नैंसी सहाय को उपायुक्त बनाने का आदेश दिया है।

आयोग के सचिव अरविंद कुमार ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सोमवार को ई-मेल और स्पीड पोस्ट से भेजे आदेश में कहा है कि तत्काल प्रभाव से मंजूनाथ भजंत्री की जगह नैंसी सहाय को देवघर जिले का उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी बनाया जाए।

आयोग की ओर से इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने और ज्वाइनिंग से संबंधित रिपोर्ट मंगलवार सुबह दस बजे के पहले भेज देने का निर्देश दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि 17 अप्रैल को मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के बाद चुनाव आयोग के निर्देश के बाद मधुपुर के अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद का भी तबादला कर दिया गया था।

इसके बाद नीरज कुमार सिंह को मधुपुर का एसडीओ सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी बना दिया था।

यहां पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन के कारण उपचुनाव हुआ है और सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र और राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल अंसारी चुनाव मैदान में है, जहां उनका मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार गंगा नारायण सिंह से है।

spot_img

Latest articles

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

IAS आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनेंगी उप सचिव

Jharkhand News: झारखंड कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा रंजन को राज्य...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने निशा भगत को 6 साल के लिए निष्कासित किया

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुमला विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निशा...

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन आराम की सलाह

Jharkhand News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत...

खबरें और भी हैं...