Homeझारखंडझारखंड में गंगा दामोदर ट्रेन से गिरा यात्री, रेल पुलिस ने फेरा...

झारखंड में गंगा दामोदर ट्रेन से गिरा यात्री, रेल पुलिस ने फेरा मुंह, 108 ने पहुंचाया अस्पताल

Published on

spot_img

धनबाद: सोमवार सुबह पटना से धनबाद आ रही गंगा दामोदर ट्रेन से एक यात्री गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।

यात्री को इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल व्यक्ति की पहचान बिहार के रफीगंज निवासी भैरव प्रसाद (30) के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब पांच बजे पटना से धनबाद आने वाली गंगा दामोदर ट्रेन में सफर कर रहा यात्री भैरव धनबाद के गया पुल के नजदीक किसी कारणवश ट्रेन से नीचे गिर गया। जिसमे वह बुरी तरह से घायल हो गया।

इसी बीच वहाँ से गुजर रहे पांडरपल्ला के कुछ लोगों ने रेल पटरी के किनारे पड़े उक्त यात्री को देखा।

इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी लेकिन एक घंटा बीत जाने के बाद भी जब रेल पुलिस मौके पर नही पहुंची तब लोगों ने 108 नंबर एम्बुलेंस को कॉल कर मौके पर बुलाया।

इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...