लातेहार में मजदूर की मौत

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: जिले के गारू प्रखंड के हेसाग गांव में मंगलवार को मनरेगा योजना से निर्माणाधीन कुएं में गिरने से मजदूर राजेंद्र सिंह (40) की मौत हो गई। मृतक मजदूर हेसाग गांव का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार हेसाग गांव निवासी विष्णु उरांव को मनरेगा योजना से कुआं निर्माण की स्वीकृति मिली थी। उसी कुआं में मंगलवार को काम चल रहा था।

राजेंद्र सिंह कुआं के किनारे बैठकर काम देख रहे थे। इसी दौरान अचानक राजेंद्र सिंह कुएं में जा गिरा। जिससे उसे गंभीर चोट आई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद इसकी जानकारी गारू के प्रखंड विकास पदाधिकारी शंभू राम और थाना प्रभारी रंजीत यादव को दी गई। सूचना मिलने के बाद दोनों अधिकारी गांव पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की।

हालांकि पूछताछ के दौरान लाभुक विष्णु उरांव ने अधिकारियों को बताया कि राजेंद्र सिंह उनके कुएं में मजदूरी का कार्य नहीं कर रहा था। वह सिर्फ निर्माण कार्य देखने के लिए वहां बैठा था। इसी दौरान वह कुएं में गिर गया।

इधर अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से भी मिलकर जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकारी प्रावधान के तहत सभी प्रकार की सुविधा मृतक के परिजनों को दी जाएगी।

Share This Article