Homeझारखंडरघुवर दास, अनुराग गुप्ता और अजय के खिलाफ पीसी एक्ट की धारा...

रघुवर दास, अनुराग गुप्ता और अजय के खिलाफ पीसी एक्ट की धारा जोड़ने के लिए कोर्ट में आवदेन

Published on

spot_img

रांची: रांची पुलिस ने मंगलवार को राज्यसभा चुनाव वर्ष 2016 में हुए हॉर्स ट्रेडिंग मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीसी एक्ट) जोड़ने की अनुमति के लिए न्यायालय में आवेदन दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रांची पुलिस की जगन्नाथपुर थाना प्रभारी केस के आईओ अभय कुमार सिंह ने सिविल कोर्ट के (ड्राप बाक्स) में आवेदन डाल दिया है।

इसके बाद कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद मामले में पीसी एक्ट की धारा बुधवार को जुड़ सकती है।

धारा जुड़ने की अनुमति मिलने से तत्कालीन एडीजी अनुराग गुप्ता, तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के सलाहकार अजय कुमार की मुश्किले थोड़ी बढ़ सकती है।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव 2016 में हुए हॉर्स ट्रेडिंग मामले में जगन्नाथपुर थाने में 29 मार्च 2018 को दर्ज प्राथमिकी में विशेष शाखा के तत्कालीन एडीजी अनुराग गुप्ता, तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के सलाहकार अजय कुमार नामजद आरोपी बनाये गये थे।

जांच के क्रम में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है।

मामले में राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अनुसंधान के लिए रांची पुलिस को अनुमति दी थी।

मामले में राज्य सरकार की अनुमति की कॉपी बीते शनिवार को रांची पुलिस को मिली थी।

मामले को लेकर रांची पुलिस ने बीते रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के पीए दीपक का बयान दर्ज किया था। दीपक का बयान जगन्नाथपुर थाना में दर्ज हुआ था।

सोमवार को रांची पुलिस की जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने कोर्ट में आवेदन दिया था। आवेदन में कुछ खामियां थ, जिसे कोर्ट ने लौटा दिया था।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...