रांची में यहां टीकाकरण केंद्र पर लटका ताला

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी में वैक्सीन की कमी का असर मंगलवार को दिखने लगा। राजधानी के थड़पखना राजकीय मध्य विद्यालय में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में सुबह से ही ताला लटका हुआ था।

यहां कई लोग वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे लेकिन केंद्र पर कोई नहीं था, जिसके बाद लोग मायूस होकर लौट गए।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है।

अब तक झारखंड में 67 लाख 71 हजार 783 लोगों को वैक्सीन लगाया गया है।

जिसमें 57 लाख 24 हजार 937 लोगों को पहली डोज और 10 लाख 45 हजार 707 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी है।

मंगलवार को राज्य के पास 82 हजार 652 डोज उपलब्ध थी। इतने लोगों को वैक्सीन लगा दी गई।

स्वास्थ्य विभाग के नोडल पदाधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने कहा कि अब तक केंद्र सरकार के द्वारा झारखंड को 67 लाख 71 हजार 783 डोज भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि 0.4 प्रतिशत वैक्सीन वेस्ट भी हुआ है।

त्रिपाठी ने कहा कि दो जुलाई को केंद्र सरकार के द्वारा छह लाख डोज कोविशिल्ड की भेजी जाएगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को टीका खत्म होने की जानकारी दी गयी है।

भारत सरकार से अनुरोध किया है कि राज्य को जल्द वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई जाए।

Share This Article