बोकारो दामोदर नदी में डूबे युवक का शव बरामद

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: तेनुघाट स्थित दामोदर नदी में रामगढ़ निवासी सोमनाथ चक्रवर्ती उर्फ भोला पंडित (28) नहाने के क्रम में गहरे पानी में रविवार को डूब गया था। सोमवार को मछली पकड़ने वाले जाल में उसका शव मिला।

जानकारी के अनुसार भोला पंडित अपने साथियों के साथ दामोदर नदीं में नहा रहा था।उसी समय वह नदी के तेज बहाव एवं भंवर में फंस गया।

उसके साथ नहा रहे अन्य साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वे उसे बचा नहीं पाए।

बताया गया कि भोला पंडित अपने दोस्तों को साथ तेनुघाट डैम सहित अन्य जगहों पर घूमने आए थे। वह मांडू थाना क्षेत्र के टूटीझरना स्थित शांति नगर का रहने वाला था।

वहीं इस संबंध में तेनुघाट ओपी प्रभारी केके चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही सबसे पहले डैम के फाटक को बंद करा कर स्थानीय मछुआरों एवं गोताखोर के सहयोग से शव को खोजा गया लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण रात को तलाश बंद कर दी गई।

सुबह मछली पकड़ने वाले जाल बिछाकर बिछाकर खोजबीन शुरू की तो उसका शव बरामद हुआ। पुलिस शव का पोस्टमार्टम के बाद उसके छोटे भाई अमरनाथ चक्रबर्ती को सौंप दिया गया।

मृतक भोला के साथ घूमने आए लड़का पवन ने बताया कि वे सभी लोग ललपनिया के छरछरिया सहित अन्य जगहों पर घूमते हुए तेनुघाट डैम पहुंचे थे और इसी क्रम में वे लोग दामोदर नदी पर नहाने लगे।

नहाने के क्रम में पानी मे गहराई का पता नहीं चल सका और पानी के तेज बहाव व भवंर में भोला पंडित फंस गया।

भोला पंडित के साथ पवन कुमार, अरविंद कुमार, अंजीत कुमार, छोटू कुमार, सोनू कुमार, गौतम सभी दोस्त रामगढ़ से घूमने आये थे।

Share This Article