बोकारो JAP 4 के जवान की मौत, परिजनों की मौजूदगी में आज होगा पोस्टमार्टम

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: जिले में जैप 4 JAP 4 के जवान दिलीप कुमार की रविवार शाम संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जैप 4 JAP 4 के बैरक की छत पर उसे मृत अवस्था में बरामद किया गया। मृतक जवान ड्यूटी पर था। जिला मुख्यालय से आकर बैरक की छत पर चढ़ा था।

जब कुछ साथी जवान छत पर गए तो उसे मृत पाया। उसके मुंह व नाक से खून निकल रहा था।

जवान की मौत की खबर से जैप 4 व पुलिस लाइन में अफरातफरी मच गई। तत्काल स्थानीय सेक्टर 12 पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर उज्ज्वल साह ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी में रखवा दिया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।

सोमवार को परिजनों की उपस्थिति में मेडिकल बोर्ड शव का पोस्टमार्टम करेगा। इसके बाद शव को सम्मान के साथ गृह जिला गिरिडीह के बेंगाबाद भेजा जाएगा।

इधर, घटना के बाद जैप 4 के डीएसपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि जवान की मौत आखिर किस परिस्थिति में हुई, ये जांच का विषय है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हो जाएगा। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नाक से काफी खून निकला हुआ था

बताया जाता है कि वह सुबह के करीब 10 बजे के आसपास छत पर चढ़ा था, जिसके बाद वह नीचे बैरक में नहीं उतरा।

जब वह काफी देर तक बैरक में जवानों को नजर नहीं आया और उसके बाद छत के ऊपर जब जवान चढ़े, तो उसे बेसुध छत पर गिरा देखा। उसकी नाक से काफी खून निकला हुआ था।

Share This Article