HomeUncategorizedTwitter ने अब महाराष्ट्र और राजस्थान कांग्रेस का अकाउंट भी किया लॉक

Twitter ने अब महाराष्ट्र और राजस्थान कांग्रेस का अकाउंट भी किया लॉक

Published on

spot_img

नई दिल्ली: राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और इसके कई वरिष्ठ नेताओं का अकाउंट लॉक किए जाने पर मचे बवाल के बीच ट्विटर ने अपना ऐक्शन जारी रखा है।

महाराष्ट्र के गृह और आईटी राज्य मंत्री सतेल पाटिल ने दावा किया है कि महारष्ट्र कांग्रेस और वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट के ट्विटर हैंडल को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ने लॉक कर दिया है।

इसके अलावा राजस्थान कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अकाउंट को भी लॉक कर दिया। एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए पाटिल ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार डरी हुई है और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को अपने इशारे पर नचा रही है।

कोल्हापुर के कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ”कांग्रेस नेताओं के ट्विटर अकाउंट्स को सस्पेंड किए जाने की मैं निंदा करता हूं।

साफ है कि बीजेपी सरकार डरी हुई है और उनकी इच्छा को पूरा करने के लिए ट्विटर की बांह मरोड़ रही है।

पाटिल ने कहा कि राहुल गांधी के अलावा महाराष्ट्र कांग्रेस और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट का अकाउंट भी ब्लॉक किया गया है।

उन्होंने कहा, ”जो भी फांसीवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाजा उठाता है, बीजेपी उसे चुप करा देती है।”

दिल्ली में एक बच्ची से रेप के बाद हत्या के मामले में पीड़िता के परिजनों की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करने की वजह से उनका अकाउंट लॉक कर दिया गया था।

इसके बाद कांग्रेस पार्टी और इसके कई वरिष्ठ नेताओं ने उसी फोटो को शेयर करते हुए उनका भी अकाउंट ब्लॉक करने की चुनौती दी थी।

राजस्तान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, ”पीसीसी राजस्थान के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है।”

पार्टी सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेता राहुल गांधी के अकाउंट को लॉक करने की आलोचना करने वाले ट्वीट की वजह से पार्टी का अकाउंट लॉक किया गया है।

इससे पहले डोटासरा ने कांग्रेस ने नेताओं के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक किए जाने पर केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, ”ट्विटर केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहा है, लोकतंत्र में यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ”जो केन्द्र सरकार की बात नहीं मानता है या उनकी गलत नीतियों का विरोध करता है, उस पर आयकर विभाग, एक्साईज विभाग, सीबीआई आदि के छापे डलवाना, यह केन्द्र सरकार की आदत बन गई है।

spot_img

Latest articles

AIMIM झारखंड प्रदेश कमिटी की घोषणा, महताब आलम बने प्रदेश महासचिव

Jharkhand News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने...

बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा, BJP पर बढ़ा दबाव

Rahul Gandhi's Voter Rights Yatra: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में विशेष...

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, गुजरात की गुमनाम पार्टियों को 4300 करोड़ चंदा, जांच की मांग

Rahul Gandhi attacks Election Commission: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल...

ट्रंप के 50% टैरिफ के जवाब में भारत की रणनीति, 40 देशों में टेक्सटाइल निर्यात को बढ़ावा

India announces its first retaliatory action: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर...

खबरें और भी हैं...