Homeक्राइमझारखंड : घर में घुसकर चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस...

झारखंड : घर में घुसकर चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने नाबालिग को भेजा रिमांड होम, दो को हुई जेल

Published on

spot_img

दुमका : जिले के शिकारीपाड़ा इलाके के एक गांव में 12 साल की कक्षा छह की स्टूडेंट के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।

आरोपितों में दो किशोर हैं। 11 अगस्त को हुई इस वारदात की शिकायत शुक्रवार की शाम लड़की के पिता ने पुलिस से की।

पुलिस ने चारों को आरोपितों को दबोच लिया है। दोनों किशोरों को रिमांड होम व अन्य दो आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। पीड़िता का मेडिकल कालेज अस्पताल में मेडिकल कराया गया।

पीड़िता के पिता ने बताया कि 11 अगस्त को वे बाहर गए थे। घर में 12 साल की बेटी और उसकी दादी थी।

रात में क्षेत्र के विनोद हेंब्रम व छुतर हेंब्रम दो लड़कों के साथ घर में घुस गए। बेटी को डराकर गलत काम किया। गांव के प्रधान से अगले दिन हमें घटना की जानकारी मिली तो घर पहुंचे।

चारों ट्रैक्टर में मजदूरी करते हैं

चारों ट्रैक्टर में मजदूरी करते हैं

उन्होंने कहा कि प्रधान के कहने पर गांव में पंचायत बुलाई गई। आठ दिन रोज पंचायत बैठती रही, मगर आरोपियों को दंडित नहीं किया गया।

जब फैसला नहीं हुआ तो शुक्रवार की रात गांव के दर्जन भर लोगों के साथ थाना आए। यहां मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रात में ही चारों को उनके घर से धर दबोचा। शनिवार को सबकी उम्र की जांच की गई।

आधार कार्ड देखा गया तो दो आरोपित की उम्र 18 वर्ष से कम थी। अन्य दो की 20 साल से अधिक। चारों ट्रैक्टर में मजदूरी करते हैं। शराब का भी सभी सेवन करते हैं।

दुमका एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि दो किशोर समेत चार लोगों ने घर में घुसकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

पिता के बयान पर सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। दोनों नाबालिग को रिमांड होम और अन्य दो को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...