सीरम इंस्टीट्यूट का कोविशील्ड के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के लिए आवेदन

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने सोमवार को भारत में ऑक्सफोर्ड के कोरोना टीके ‘कोविशील्ड’ के आपातकालीन उपयोग की औपचारिक मंजूरी प्राप्त करने के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के समक्ष आवेदन किया है। इसी के साथ एसआईआई ऐसा करने वाली पहली स्वदेशी कंपनी बन गई।

भारतीय औषधि महानियंत्रक के सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने महामारी के दौरान चिकित्सा आवश्यकताओं और व्यापक स्तर पर जनता के हित का हवाला देते हुए यह मंजूरी दिए जाने का अनुरोध किया है।

इससे पहले शनिवार को अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी फाइजर की भारतीय इकाई ने उसके द्वारा विकसित कोविड-19 टीके के आपातकालीन इस्तेमाल की औपचारिक मंजूरी के लिए भारतीय दवा नियामक के समक्ष आवेदन किया था।

Share This Article