Homeक्राइमदुमका में नाबालिग से गैंगरेप मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

दुमका में नाबालिग से गैंगरेप मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका: मेला देखकर लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मसलिया पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपितों में थाना क्षेत्र के जामजोरी गांव निवासी संजय सोरेन और रमेश मुर्मू हैं।

इसकी जानकारी प्रेसवार्ता कर डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार ने मसलिया थाना परिसर में मंगलवार को दी।

डीएसपी ने बताया कि पुलिस को यह सफलता एसपी अम्बर लकड़ा के निर्देशानुसार एसआईटी टीम गठित कर मिली।

दुमका में नाबालिग से गैंगरेप मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र में मेला देखकर सहेलियों के साथ लौट रही 14 वर्षीय नाबालिग को 10 युवकों ने हवस का शिकार बनाया था।

मामले में 10 दिन बाद 27 अगस्त को पीड़िता के बयान पर पांच नामजद समेत 10 के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी में जुट गई थी।

मामला दर्ज कर पुलिस दो आरोपितों को दबोचने में कामयाब रही। डीएसपी ने बताया कि अन्य की गिरफ्तारी को पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...