Latest NewsUncategorizedसलमान खान, अक्षय कुमार समेत 38 सिलेब्रिटीज पर मामला दर्ज

सलमान खान, अक्षय कुमार समेत 38 सिलेब्रिटीज पर मामला दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: सन 2019 में हैदराबाद में 4 लोगों ने एक लड़की का रेप करने के बाद उसे जिंदा जला दिया था।

इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था और सोशल मीडिया पर भी लोगों ने काफी नाराजगी जताई थी।

आम लोगों के अलावा सेलेब्रिटीज ने भी इस घटना पर दुख और नाराजगी जताई थी।

इसी दौरान कुछ सिलेब्रिटीज ने इस घटना का शिकार हुई लड़की की पहचान उजागर कर दी थी जिसके बाद अब उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन, अक्षय कुमार, सलमान खान, रकुलप्रीत सिंह सहित 38 इंडियन सिलेब्रिटीज पर रेप पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया पर उजागर करने का मामला दर्ज किया गया है।

इन सिलेब्रिटीज में बॉलिवुड के अलावा साउथ की फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी शामिल हैं।

कानून के मुताबिक किसी भी रेप पीड़िता का नाम, तस्वीर या असल पहचान कहीं भी उजागर करना कानूनन अपराध है।

सिलेब्रिटीज के खिलाफ यह केस दिल्ली के एक वकील गौरव गुलाटी ने दर्ज किया है।

उन्होंने सब्जी मंडी पुलिस थाने में इंडियन पीनल कोड की धारा 228ए के तहत मामला दर्ज कर तीस हजारी कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है।

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि दूसरों के लिए उदाहरण बनने के बजाय इंडियन सिलेब्रिटीज नियमों को तोड़ते हुए पीड़िता की पहचान उजागर कर रहे हैं।

वकील ने अपनी याचिका में इन सभी सिलेब्रिटीज की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...