भारत बंद : झारखंड में NH 75 पर लगी गाड़ियों की लंबी जाम, 50 गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: कृषि बिल के विरोध में किसानों के द्वारा आहूत भारत बंदी के समर्थन में महागठबंधन के घटक दलों के प्रतिनिधियों ने लातेहार जिला मुख्यालय में एनएच- 75 को लगभग 3 घंटे तक जाम रखा।

बाद में उपायुक्त अबु इमरान के हस्तक्षेप के बाद सड़क जाम टूटा। इस दौरान एनएच 75 पर गाड़ियों की लंबी जाम लग गई थी।

मंगलवार को प्रस्तावित बंदी के तहत पूर्वाहन 9:00 बजे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव और राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में लोगों ने लातेहार समाहरणालय के सामने एनएच 75 को को जाम कर दिया।

वही स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम के नेतृत्व में लोगों ने कंट्रोल रूम के निकट एनएच 75 को जाम किया। कुल मिलाकर लगभग 3 घंटे तक एनएच 75 पर जाम लगी रही।

बाद में उपायुक्त अबु इमरान खुद जाम स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाया और जाम को हटवाया। उधर कांग्रेसियों के द्वारा गिरफ्तारी भी दी गई। अंचलाधिकारी हरीश कुमार और थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के द्वारा लगभग 50 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर माको डाक बंगला स्थित कैंप कार्यालय में ले जाया गया।

इससे पूर्व कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। वही राजद प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव ने कहा कि जब तक सरकार किसानों की मांग को पूरी तरह मान नहीं लेती है, तब तक हम आंदोलन करते रहेंगे।

वहीं दूसरी ओर विधायक बैद्यनाथ राम ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह किसान विरोधी हो गई है। कुछ बिचौलियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार देश भर के किसानों के साथ धोखा कर रही है।

Share This Article