झारखंड : अपराधियों ने बालू व्यापारी के गले और चेहरे पर मारी गोली, फिर पत्थर से कुचलकर की हत्या

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र के कुदरसाई गांव में ईट्टा-बालू, गिट्टी, सीमेंट के कारोबारी आशीष तिउ (30) की गोली मारकर और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई।

मंगलवार की सुबह उसका शव गांव के ही एक खेत में पाया गया है। उसके सिर,गले और चेहरे पर गोलियों के निशान मिले हैं।

ऐसा प्रतीत होता है कि गोली मारने के बाद हत्यारों ने उसके सिर को बड़े पत्थर से कूचल दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर प्रारम्भिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है।

घटनास्थल से खून से सना पत्थर, मृतक के कपड़े आदि प्रदर्श के रुप में जब्त कर लिया गया है। हत्या किसने व क्यों की, पुलिस इसका पता लगा रही है।

सरायकेला पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर मृतक का बाइक और खोखा बरामद किया गया है।

ऐसा प्रतीत होता है कि गोली मारने के बाद शव को कुछ दूर लाकर हत्यारों ने उसे खेत में फेक दिया और सिर को पत्थर से कूचल दिया। बताया गया है कि मृतक के पिता राजेंद्र तिउ पुलिस के सेवानिवृत्त जवान रह चुके हैं।

चाईबासा–सरायकेला मेन रोड में उनका सीमेंट की दुकान है। मृतक अपने मां बाप से अलग पठानमारा पंचायत के सोनाडीह गांव में अपनी पत्नी और तीनों बच्चों के साथ रहता था।

मृतक की बहन सुकमति बानसिंह ने पुलिस को बताया कि आशीष का खुद का ट्रैक्टर था और वह उसे स्वंय चलाता था।

सोमवार को गांव के ही महेंद्र रावतिया के साथ उसका व्यापार को लेकर विवाद हुआ था।

शाम के समय वह घर से निकलने के बाद देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरु की। सुबह में किसी ने बताया कि आशीष की लाश खेत में पड़ी है। चर्चा है कि बालू के कारोबार को लेकर आशीष की हत्या की गई है।

Share This Article