धनबाद में सहायक लोक अभियोजक अर्निमा मिंज की संदेहास्पद स्थिति में मिली लाश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद कोर्ट की सहायक लोक अभियोजक का शव उनके ही घर में संदेहास्पद स्थिति में मिला।

धनबाद मनोरम नगर स्थित ममता कृष्णा अपार्टमेंट में झारखंड अभियोजन सेवा 2010 बैच की एपीपी अर्निमा बबीता मिंज अकेले रहती थीं और शुक्रवार तक उन्होंने ड्यूटी भी की थी।

आस-पास के लोगों ने उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना धनबाद कोर्ट के वरिय अधिकारियों और रांची में रह रहे उनके परिजन को दी।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची धनबाद सदर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेजा।

घटना को लेकर सहायक लोक अभियोजक प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार तक अर्निमा बबीता मिंज ड्यूटी पर आयी थीं।

शनिवार को जब ड्यूटी पर नहीं पहुंचीं, तो सहकर्मियों से पता करने पर घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद सूचना उनके परिजन को दी गयी। परिजन के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Share This Article