रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त बने एके राय

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने हजारीबाग जिले के मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश एके राय को रांची सिविल कोर्ट का न्यायायुक्त नियुक्त किया है। एके राय हजारीबाग जिला जज नियुक्त होने से पहले झालसा के सचिव भी रह चुके हैं।

जबकि गढ़वा जिले के फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में जमशेदपुर जिले में ट्रांसफर हुआ है।

इसके साथ ही गिरिडीह जिले के फैमिली कोर्ट की प्रधान जज कुमारी रंजना अस्थाना को पाकुड़ जिले का प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

झारखंड हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने उक्त तीनों न्यायाधीशों के ट्रांसफर संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि रांची सिविल कोर्ट के न्यायायुक्त नवनीत कुमार को झारखंड हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

जिसके बाद से रांची सिविल कोर्ट में न्यायायुक्त का पद प्रभार पर था।

Share This Article