झारखंड : हाथी ने रौंद कर महिला को मार डाला, लाश की यह तस्वीर देख कांप उठेगी आपकी रूह!

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: पिछले दिनों मंगलवार की रात एक युवा किसान कृष्णा कुमार साहु को मौत के घाट उतारने के बाद पुरी तरह हिंसक हो चुके जंगली हाथी ने शुक्रवार की रात भी आतंक मचाते हुए बुधनी देवी नामक एक 62 वर्षीय महिला और एक भैंस को पैरो तले रौंद कर मार डाला।

यह घटना कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के मरवा केरागानी गांव की है। हाथी के आतंक से ग्रामीण काफी डरे हुए हैं।

झारखंड : हाथी ने रौंद कर महिला को मार डाला, लाश की यह तस्वीर देख कांप उठेगी आपकी रूह!

जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित मरवा केरागानी गांव में शुक्रवार की रात उक्त जंगली हाथी ने पड़ोस के गांव में दीपावाली का पर्व मना कर अपने गांव मरवा वापस लौट रही बुधनी देवी नामक एक 62 वर्षीय महिला को अपने सूंढ़ से उठाकर पटक दिया।

इसके बाद पैरों से रौंद कर मार डाला। मृतका का पूरा शरीर मांस के लोथड़े में परिणत हो गया। उक्त हाथी ने बगल के रोरेग गांव निवासी किसान सुधु उरांव के एक भैंस को भी पटक कर मार डाला है।

इधर, वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही हाथी आने पर बम फटाका व मशाल जलाकर उसे भगाने की जानकारी दी है।

ग्रामीणों से कहा गया है कि वे देर शाम जंगल की ओर ना जाए। वहीं वन विभाग के द्वारा ग्रामीणों के बीच बम-फटाका और टॉर्च का वितरण किया गया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अभी हाथी हरिनाखांड़ गांव के आसपास है। मारवा के आसपास ही ये गांव है। हाथी बहुत ही आक्रामक है और आदमखोर हो गया है। वह रात में बहुत सफर करता है।

इसलिए उसका ट्रैकिंग करना थोड़ा मुश्किल हो रहा। हाथी के उत्पात से बचाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा मृतका के परिजनों को 20 हजार की सहायता राशि प्रदान की गई है।

Share This Article