Homeझारखंडदर्दनाक हादसा!, गिरिडीह में नहाने गये चार बच्चों की नदी में डूबने...

दर्दनाक हादसा!, गिरिडीह में नहाने गये चार बच्चों की नदी में डूबने से मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह: गिरिडीह शहरी इलाके से सटे मुफसिल थाना क्षेत्र के मंगरोडीह गांव में एक दर्दनाक घटना में एक ही साथ दो परिवारों के चार बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। चारों बच्चे आपस में सम्बंधी थे।

घटना मंगलवार को दोपहर पहले करीब 11 बजे की है। छ्ठ पर्व के खरना पूजा के लिए गांव की महिलाएं नदी स्नान करने गांव से आधा किलोमीटर दूर उसरी नदी गई हुईं थीं।

महिलाओं के साथ गांव के ही मदन सिंह की 10 साल की बेटी सुहाना कुमारी, टिंकू सिंह की बेटी सोनाक्षी कुमारी (8 ), महेश सिंह का 12 साल का बेटा मुन्ना कुमार और श्याम सिंह की नतनी दीक्षा ( 10 ) भी नहाने गयी थीं।

नहाने के क्रम में बच्चे नदी के गहरे पानी में चले गए, और डूब गये। महिलाएं स्नान कर वापस लौट आईं लेकिन नदी में डूबे बच्चों की कोई जानकारी परिजन को नही मिल पायी।

कुछ देर बाद नदी से लौटे एक बच्चे ने घटना की जानकारी गांव वालों को दी। इसके  बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीण काफी प्रयास के बाद पहले दो बच्चों को गहरे पानी से निकाल पाये।

बच्चों को लेकर ग्रामीण शहर के नर्सिंग होम पहुंचे, जहां दोनों को मृत बताया गया। इस बीच अन्य दोनों को भी बाहर निकाला गया, परंतु वे भी मृत मिले।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...