चाईबासा में ट्रक ने स्कूटी सवार तीन लोगों को कुचला, एक की मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: चाईबासा-सरायकेला मार्ग पर एक ट्रक ने स्कूटी सवार तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे एक की मौत हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार की है।

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घटना घटी। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक के खलासी की जमकर पीटा। इसमें वह बेहोश हो गया।

जानकारी के अनुसार चाईबासा स्थित सरायकेला मोड़ के आगे चाईबासा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर कोल्हान प्रमंडल कार्यालय के ठीक सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित 12 चक्का भारी वाहन (ट्रक) ने आगे चल रही स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।

दुर्घटना में स्कूटी सवार तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दो अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों को अस्पताल लाया गया है। घटना के बाद उग्र भीड़ का शिकार हुए खलासी को भी अस्पताल में भर्ती किया गया।

दुर्घटना में स्कूटी सवार मंझगांव के पड़सा निवासी बालेश्वर पिंगुआ और मुफस्सिल क्षेत्र के टोंटो निवासी माका बानरा शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर पड़सा मंझगांव के उभराम पिंगुआ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।

दुर्घटना में माका बानरा का दोनों पैर टूट गया है। शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट भी लगी है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया कि स्कूटी सवार तीन लोग टोंटो से नरसंडा की ओर शगुन पूजा में जा रहे थे।

भारी वाहन सरायकेला से चाईबासा की ओर आ रहा था। इसी क्रम में यह घटना हुई।

Share This Article