Latest Newsझारखंडझारखंड : नक्सलियों के बंद को लेकर अलर्ट पर पुलिस, यहां दुकानें...

झारखंड : नक्सलियों के बंद को लेकर अलर्ट पर पुलिस, यहां दुकानें और बाजार रहे बंद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में बुलाए गए तीन दिवसीय बंद को लेकर पुलिस अलर्ट है।

मंगलवार को नक्सल प्रभावित इलाकों में हाईवे पर लगातार पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर एक्सप्रेस ट्रेनों के आगे पायलट ट्रेन चलाए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बंद को लेकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अन्य दिनों की अपेक्षा बहुत कम वाहन चले। सुदूर क्षेत्रों में दुकानें और बाजार बंद रहे।

नक्सल प्रभावित इलाकों के कई सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बस ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि झारखंड के अन्य जिलों के लिए खुलने वाली बसें नहीं चली।

दूसरे राज्यों में चलने वाली बसे भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम चली। शादी विवाह को लेकर पहले से बुक किए गए टिकटों की वजह से लंबी दूरी के वाहन को भेजा जा रहा है।

बंद को लेकर रांची, रामगढ़, खूंटी ,सिमडेगा, लातेहार, हजारीबाग, पलामू सहित अन्य जिलों में किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि नक्सलियों के बंद को लेकर पुलिस अलर्ट है। राज्य में अब तक किसी भी जिले से कोई भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। हाईवे और नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत भूषण और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में सीमांत रीजनल कमेटी के प्रवक्ता मानस में तीन दिवसीय बंद का ऐलान किया है।

23 से 25 नवंबर तक बिहार, झारखंड छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में बंद का आह्वान किया गया है।

बंद के दौरान पानी ,दूध, दवा दुकान ,अस्पताल, एंबुलेंस और अग्निशमन सेवा को मुक्त रखा गया है।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...