Homeक्राइमरांची JSCA स्टेडियम के पास से मिला पत्रकार का शव, हत्या की...

रांची JSCA स्टेडियम के पास से मिला पत्रकार का शव, हत्या की आशंका

Published on

spot_img

रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र के जेएससीए स्टेडियम के पास से शुक्रवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। स्थानीय लोग पत्रकार के हत्या की आशंका जता रहे हैं। पटना के रहने वाले सुधांशु रांची कैसे पहुंचे पुलिस इसकी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार शव की पहचान सुधांशु शेखर के रूप में हुई है। वह शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनबीघा गांव का रहने वाला था।

वह अपने रिश्तेदार की शादी में 29 नवंबर को वहां गया था। उसके बाद से वह लापता था। शुक्रवार की सुबह उसका शव स्टेडियम के पास से पुलिस ने बरामद किया।

धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को शुक्रवार के अहले सुबह किसी व्यक्ति ने फोन कर यह सूचना दी कि जेएससीए स्टेडियम के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों से युवक की पहचान करवाने की कोशिश की, लेकिन उसे किसी ने नहीं पहचाना।

हालांकि जांच के दौरान आधार कार्ड मिला। इसके आधार पर सुधांशु के रूप में उसकी पहचान हुई।

बताया गया कि वह पूर्व में मौर्या और महुआ चैनल में काम करते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शरीर पर कहीं भी कोई जख्म के निशान नहीं मिले है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।

spot_img

Latest articles

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

अब हर साल 10 बैगलेस डेज होंगे जरूरी, बच्चों के भारी स्कूल बैग पर सरकार सख्त

Government Strict on Heavy school Bags of Children : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...

ED ने चंद्रभूषण सिंह और पत्नी को किया गिरफ्तार

ED arrests Chandrabhushan Singh and his Wife : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने MAXIZONE चिटफंड...

खबरें और भी हैं...

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...