रांची की योग शिक्षिका राफिया नाज़ हुईं भाजपा में शामिल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: योग शिक्षिका राफिया नाज अपने समर्थकों के साथ शनिवार को भाजपा में शामिल हुई।

पार्टी कार्यालय में हुए मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने राफिया नाज को पार्टी का पट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर राफिया के कई समर्थकों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

इस अवसर पर दीपक प्रकाश ने कहा कि राफिया नाज ने भारत की सांस्कृतिक धरोहर योग को देश विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। नाज ने झारखंड का नाम रौशन करते हुए कई तरह के पुरस्कार से उन्हें नवाजा गया है।

योग गुरु बाबा रामदेव ने कई मंचों से राफिया को सम्मानित भी कर चुके है। योग धर्म आधारित न मानते हुए यह देश की सांस्कृतिक विरासत के आधार पर देश को जोड़ता है।

राफिया नाज एक होनहार योग शिक्षिका है। इन्होंने देश-विदेश में योग के माध्यम से राज्य का मान बढ़ाया है। उन्होंने समाज सेवा करने का संकल्प लिया है। राफिया नाज एक समाज सेविका के रूप में भी समाज मे अपनी एक पहचान बना चुकी है।

मौके पर राफिया नाज ने कहा कि भाजपा की नीतियों, विचारधारा एवं मोदी के कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हूं।

जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक पर ऐतिहासिक निर्णय देकर मुस्लिम महिलाओं को हक़ दिलाने का काम किया, वह सराहनीय है। मोदी ने योग को विश्व पटल पर पहचान दिलाया है।

योग शिविर लगाकर प्रदेश के प्रत्येक जिले, प्रखंड एवं सुदूर ग्रामीण इलाकों में योग शिविर लगाकर योग का प्रचार प्रसार करूंगी। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एवं अनाथ बच्चो के लिए कार्य करना मेरी प्राथमिकता होगी।

Share This Article