रांची : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती में शुक्रवार देर रात पुलिस मुखबिरी के शक में बदमाशों ने अब्दुल जाफर पर जानलेवा हमला कर दिया। गोली सिर को छूकर निकल गई, जिससे युवक घायल हो गया। परिजनों ने तत्काल उसे टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान इलाके में मौजूद अपराधियों ने जाफर को घेरकर फायरिंग की। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध सहयोगी को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।



