झारखंड

सरकार की कठपुतली बनकर काम ना करे प्रशासन: दीपक प्रकाश

जमशेदपुर: कदमा के शास्त्रीनगर क्षेत्र में पिछले दिनों हुए सांप्रदायिक उपद्रव मामले (Communal Disturbance Cases) में प्रशासन ने निर्दोष BJP नेताओं एवं हिंदूवादी नेताओं पर बिना जांच किये दर्जनों गलत धाराओं को जोड़कर गिरफ्तार करने और जेल भेजे जाने को लेकर भाजपा ने सोमवार को जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव (Gunjan Yadav) के नेतृत्व में आहूत प्रदर्शन में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा समेत जमशेदपुर के तमाम बड़े नेता व हजारों कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) के तानाशाही रवैये के खिलाफ हुंकार भरी।

दीपक प्रकाश ने कहा…

इस दौरान सभी नेताओं ने एक स्वर में जिला प्रशासन की पक्षपाती पुलिसिया कार्रवाई को गलत बताते हुए इसका कड़ा विरोध किया। धरना-प्रदर्शन (Demonstration) में कार्यकर्ताओं ने BJP एवं हिंदूवादी नेताओं के सम्मानपूर्वक रिहाई एवं हेमंत सरकार के खिलाफ स्लोगन वाले पोस्टर हाथों में लेकर विरोध दर्ज कराया।

मौके पर दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने कहा कि समाज एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लगे निर्दोष भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने राज्य सरकार के इशारे पर जेल में डालने का जो कृत्य किया है, वो पूर्वाग्रह की पराकाष्ठा है।

BJP कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के दमन के आगे जेल जाना स्वीकार किया परंतु झुकना स्वीकार नही किया। उन्होंने कहा कि JMM-कांग्रेस और RJD की गठबंधन सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों से बहुसंख्यक समाज (Majority Society) के सभी पर्व-त्यौहार पर बंदिश लगाने की साजिश की है।

करोड़ों हिंदुओं और राम भक्तों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया

दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार अगर इसी प्रकार से हिन्दू समाज (Hindu society) की भावनाओं को दबाने का कार्य करेगी तो हिन्दू समाज अन्याय को सहन नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रशासन बताएं कि कदमा मामले में जिन लोगों को छोड़ा गया, उन्हें किसके इशारे पर छोड़ा गया। तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस ने बजरंग दल (Bajrang Dal) की तुलना PFI से करने के साथ बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात कर करोड़ों हिंदुओं और राम भक्तों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

दीपक प्रकाश ने जिला प्रशासन के कार्यशैली पर उठया सवाल

दीपक प्रकाश ने जिला प्रशासन (District Administration) के कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एक मंत्री के इशारे पर राज्य सरकार की कठपुतली बनकर कार्य ना करें। आपने कानून के मर्यादा की पालन करने की शपथ ली।

लेकिन पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर प्रशासन ने दर्जनों भाजपा नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को बिना जांच-पड़ताल किये एक पेशेवर अपराधी और आतंकवादी की भांति गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उन्होंने कहा कि पूरे शहर में कानून व्यवस्था रसातल में चली गई है और आपराधिक घटनाओं का ग्राफ प्रतिदिन बढ़ रहा है। प्रतिदिन चोरी, गोलीकांड, डकैती और छिनतई (Theft, Shootout, Dacoity and Snatching) की घटनाओं से जनता भयाक्रांत है।

ये लड़ाई लंबी लड़नी है : दीपक प्रकाश

परंतु प्रशासन अपराधियों को पकड़ने से अधिक निर्दोष भाजपा कार्यकर्ताओं को अपराधी की भांति पकड़ने में तत्पर रहती है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने कहा कि पूरे राज्य में परिवर्तन की लहर चल रही है।

कोल्हान में झामुमो-कांग्रेस (JMM-Congress) के विधायक खाता नही खोल पाएंगे। ये लड़ाई लंबी लड़नी है, राज्य सरकार और जिला प्रशासन को जनता और कार्यकर्ता जवाब देंगे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker